← Back to all work

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस

📅 23 Jul 2026 ❤ 0 likes 💬 11 comments

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आदर्श कल्याण समिति एवं पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित 


 पन्ना। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आदर्श कल्याण समिति द्वारा संचालित सतत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पृथ्वी ट्रस्ट नामक गैर-शासकीय संस्था के सहयोग से पन्ना मुख्यालय के समीप स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम चांदमारी में जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


 कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बच्चों एवं बुजुर्गों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पेंसिल, कॉपी, स्कूल बैग, नमकीन एवं बिस्किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, वहीं बुजुर्गों को कंघी, साबुन एवं दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएँ प्रदान की गईं। 


 कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने ग्रामीणों एवं विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के लोगों को नशे से दूर रहने, बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। 


 इस जनहितकारी अभियान में आदर्श कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष शैलेष विश्वकर्मा (एडवोकेट), सचिव सौरभ ओमरे, संयुक्त सचिव सोनेलाल प्रजापति (एडवोकेट), कार्यकारी सदस्य सोनू शिवहरे, सदस्य धीरज विश्वकर्मा, संगीता पटेल (एडवोकेट), ज्योति वर्मा तथा वरिष्ठ समाजसेवी जयराम यादव एवं मोहन प्रताप आदिवासी सहित अन्य सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे। 


 कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के वंचित वर्गों के सहयोग के लिए संकल्प व्यक्त किया।

Photo Gallery

Comments (11)

P
PAgHkaBOmJLTdFTAHp
11 Oct 2026, 3:41 pm
HBlzGJvBhBtjOZOEKxEd
D
dDBjzAUKvaOfENXB
10 Oct 2026, 4:00 pm
YSSmdbGttgmaRagReDvtOlhc
R
RWdhjfDdfsKSsNTHIzzvgg
06 Oct 2026, 11:21 am
yJXrhFwCgZgWrWEBypaTBXM
B
BWbReDgttCTVHFtrpUFreHAB
04 Oct 2026, 8:15 am
RtmprYgBXIIQWzXQMz
X
XuCwgYBdXMcXwZBCeTmf
02 Oct 2026, 12:14 pm
npTKHbtqINRLtNMnneS
Q
QBATueIRLRgDKSQUtgXWoWg
15 Sep 2026, 4:18 pm
amEYEdcaTqDgqBUp
U
UuIugiXRdJJiwuBfyU
14 Sep 2026, 3:38 am
SUtgMXBMVHJCNCTX
P
pVymaAUrhFwngNWEzse
07 Sep 2026, 8:13 pm
ERrYvwuyVRHaTYKwRJzwUrZ
P
pPnVqQoprgkTZfEcz
17 Aug 2026, 8:38 am
cDJdwwUhnjdFgseFN
X
XkKoAITybuKPEPpTau
16 Aug 2026, 8:54 am
HRbtbLpUkhnXyBnRy
E
eDZlcBCdmwiSUkicf
26 Jul 2026, 10:43 am
qWPtGkbsbDBmBkbissEKCZz

Leave a Comment