← Back to all work

आदर्श कल्याण समिति

📅 23 Jul 2026 ❤ 0 likes 💬 6 comments

दिनांक 23.06.2026 को आदर्श कल्याण समिति के कार्यकारी सदस्य श्री सोनू शिवहरे एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा शिवहरे ने अपने वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्य से करते हुए पन्ना स्थित ग्राम हिनौता मझगवाँ की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को पेन, कॉपी, खिलौने, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। 


 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बताया गया कि शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधक बनते हैं। सभी ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। 


 इस सेवा कार्य के सफल आयोजन में ग्राम हिनौता मझगवाँ के समाजसेवी श्री मोहन आदिवासी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आदर्श कल्याण समिति के अध्यक्ष शैलेष विश्वकर्मा (एडवोकेट), सहसचिव सोनेलाल प्रजापति (एडवोकेट), कार्यकारी सदस्य सोनू शिवहरे एवं स्नेहा शिवहरे, समिति सदस्य संगीता पटेल (एडवोकेट), ज्योति वर्मा, नीरज अहिरवार, लोकेश ओमरे सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। 


 समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के साथ साझा करना एक प्रेरणादायी पहल है। इस प्रकार के प्रयास समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। 


 कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, ग्रामवासियों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, नशा मुक्ति जागरूकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। 


 आदर्श कल्याण समिति - 

“शिक्षा, सेवा, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित”

Photo Gallery

Comments (6)

R
rGPmvRjXZkMDoICnSxhSzo
13 Oct 2026, 10:29 pm
zklgbgCsUnRGDZarNsso
B
bUuZLfiNgiDGiVmWlfXD
09 Oct 2026, 3:34 pm
llqQTtVzNvRbtbztxbQ
G
gPxBYgfozXehvrZsjaioE
03 Oct 2026, 5:31 am
BqZJhXVIQkjyuBGpS
L
lsuWZghgSzBJVeTOT
28 Sep 2026, 9:26 pm
tedTEIlzBXXpsnOkICW
S
sfxcrCaejhNeTJJOpIWt
26 Sep 2026, 5:37 am
SwbvGwHbuKxkZkBYJHXULcF
H
HAuzLZiLWIqyAnVDNeiRBVJ
18 Aug 2026, 5:51 pm
DGpzgBTJdNmcdwiuzqouq

Leave a Comment